किस मिशन की तैयारी पर निकल रहे हैं कार्तिक आर्यन, पहली झलक में ही दिखा उनका धांसू अंदाज…

0
116

Kartik Aaryan अपने फैंस को हैरान करने का एक भी मौका नहीं छोड़ते हैं। शहजादा के बाद अब उन्होंने अपने अगले प्रोजेक्ट की घोषणा कर दी है । जिसमें उन्होंने ये बताया है कि अब उन्होंने अगले मिशन के लिए अपनी कमर कस ली है।

कार्तिक आर्यन बॉलीवुड के सबसे चर्चित व एक्टिव एक्टर्स में से एक हैं। उनकी फिल्म ‘भूल भुलैया-2’ की सक्सेस ने उन्हें बॉलीवुड के सुपरस्टार्स की लिस्ट में शामिल कर दिया है।

सोशल मीडिया पर एक्टिव ये सबका प्यारा ‘शहजादा’ एक्टर किसी न किसी वजह से अपने फैंस को चौंकाते ही रहता हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर अपने प्रोजेक्ट ‘प्रोटीन पुलिस’ की घोषणा एकदम खास अंदाज में की है।

बड़े मिशन पर निकलने की तैयारी..

कार्तिक आर्यन ने अनोखे स्टाइल में अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपने आने वाले प्रोजेक्ट ‘प्रोटीन पुलिस’ के बारे में एक पोस्ट शेयर की है। इसमें एक पोस्टर में कार्तिक आर्यन की पुलिस आईडी दिखाई पड रही है। जिसमें उनकी तस्वीर भी लगी हुई है।

इस फिल्म में कार्तिक आर्यन एक स्पेशल एजेंट का किरदार निभाते हुए नजर आने वाले हैं, जो एक खास मिशन पर निकला है। ‘प्रोटीन पुलिस’ के बारे में जानकारी शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा है, ‘मैं अपने अगले मिशन के लिए एकदम तैयार हूं’। हालांकि, इस पोस्ट में उन्होंने ये सस्पेंस ही रखा है कि ये उनकी आगामी फिल्म का लुक है या फिर किसी एड फिल्म का।

इस लुक को देखकर फैंस की एक्साइटमेंट बढी है..

कार्तिक आर्यन के इस बेस्ट लुक को देखने के बाद सोशल मीडिया पर फैंस की एक्साइटमेंट बहुत बढ गयी है। एक यूजर ने उनकी इस पोस्ट पर कमेन्ट लिखा, ‘ लो बोलो आज कल लोग प्रोटीन शेक भी चुराने लग गये हैं’। एक दूसरे यूजर ने लिखा, ‘यस, हम भी आपके अगले मिशन के लिए एकदम तैयार हैं’।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed