नेटफ्लिक्स ने किया है एनाउंसमेंट जल्दी ही आ रहा है ‘कोटा फैक्ट्री’ का तीसरा सीजन….

0
97

खबर है कि फेमस वेब सीरीज ‘कोटा फैक्ट्री’ के सीजन 3 का 2023 में ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर प्रीमियर किया जाएगा।
कोटा फैक्ट्री का आने वाला यह नया सीजन कहानी को जारी रखेगा कुछ मौजूदा पात्रों और नए पात्रों के साथ। इस बात की जानकारी मिलने के बाद से ही इस शो के फैंस खुश नजर आ रहे हैं।

आईटी (IT) परीक्षा को भारत की सबसे कठिन परीक्षा माना जाता है, इसके बावजूद भी देश भर में लाखों स्टूडेंट परीक्षा की तैयारी के लिए हार्ड वर्क करते हैं और अपने सपनों को साकार करने का प्रयास करते हैं। ‘कोटा फैक्ट्री’ एक ऐसी वेब सीरीज़ है जो इन छात्रों की कड़ी मेहनत और उनके सामने जो मुश्किलें आती हैं, उन मुश्किलों की कहानी बताती है।

‘कोटा फैक्ट्री’ की स्टोरी आईआईटी की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स, कोचिंग सेंटर इंडस्ट्री और छात्रों के जीवन में होने वाले बदलावों के इर्द-गिर्द ही घूमती है। यूट्यूब channel ‘द वायरल फीवर’ पर इस सीरीज को ओडियंस का भरपूर प्यार मिला है।

नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी ये वेब सीरीज…

आपको बता दें कि इस सीरीज के पहले और दूसरे season को दर्शकों ने इतना प्यार दिया है, कि अब इसके तीसरे सीजन की भी घोषणा कर दी गई है। यह सीरीज इतनी लोकप्रिय हुई है कि इसके अगले सीजन की रिलीज की घोषणा ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर की गयी है।

आईटी के छात्रों की जर्नी बताती है ये सीरीज,

‘कोटा फैक्ट्री’ के पहले और दूसरे सीजन में भी ओडियंस को आईटी के इन छात्रों के सफर के बारे में कई बाते जानने को मिली। अब इसके तीसरे सीजन का सभी को बेसब्री से इंतजार है। नेटफ्लिक्स ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए कोटा फैक्ट्री के तीसरे सीजन की घोषणा की हाल ही में की है।

नेटफ्लिक्स ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर ये अनाउंसमेंट करते हुए फैंस के साथ एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में सबके चहेते ‘जीतू भैया’ की भी झलक देखने को मिल रही है।

इस सिरीज़ में पुराने पात्रों के साथ नजर आएंगे कुछ नए चेहरे भी…

आपको बता दें कि “कोटा फैक्ट्री’ के सीजन थ्री में अहसान चन्ना,जितेंद्र कुमार,मयूर मोरे मेन रोल में हैं। और ‘कोटा फैक्ट्री’ का डायरेक्शन राघव सुब्बू ने किया है,आप इस सीरीज के दोनों सीजन अब एक साथ नेटफ्लिक्स पर देख पायेंगें।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed