हाल ही में Tiger Shroff और Akshay Kumar ने मैं खिलाड़ी गाने पर किया शानदार डांस, फैंस ने कहा सैफ के साथ भी हो जाए…
अक्षय कुमार ने अपने instagram पर टाइगर संग एक शानदार वीडियो शेयर किया है जिसमे ये दोनों एक्शन हीरो मैं खिलाड़ी गाने पर डांस करते नज़र आ रहे हैं। आलम ये है कि इनका ये वीडियो बहुत तेजी से वायरल हो रहा है।
बॉलीवुड के ये दोनों एक्शन हीरो अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ जल्दी ही एक साथ फिल्म बड़े मियां छोटे मियां में नजर आयेगें। इन सब खबरों के बीच अब अक्षय कुमार ने अपने instagram पर टाइगर के साथ एक वीडियो शेयर किया है, जिसमे सेल्फी फिल्म के गाने पर ये दोनों एक्शन हीरो डांस करते दिखाई दे रहे हैं।
Akshay और Tiger का डांस..
गौरतलब़ हो कि बुधवार को फिल्म सेल्फी का गाना मै खिलाड़ी.. रिलीज किया गया। ये फिल्म अक्षय कुमार की है। इस गानें को लोग खूब सराह रहे हैं और इस पर जमकर रील भी बना रहे हैं। ऐसे में अब टाइगर को भी इमरान और अक्षय की फिल्म का गाना पसंद आया और उन्होंने भी लगे हाथ सुपरस्टार के साथ इसपर डांस कर लिया। वीडियो में आप देख सकते हैं कि दोनों ब्लैक अटायर में ट्विनिंग करते दिख रहे हैं।
क्या है वीडियो का कैप्शन – अक्षय ने लिखा है @tigerjackieshroff ने मेरे साथ #MainKhiladi खेला और देखिए ये हो गया!
उन्होनें लोगों के लिए लिखा कि कैसा रहेगा अगर आप भी अपने बेस्टी के साथ #MainKhiladi रील बनाएं? मैं भी दोबारा फिर पोस्ट करूंगा। इस वीडियो के कमेंट सेक्शन में फेंस ने लिखा कि सैफ अली खान के साथ भी डांस करिए आप..!
ये गाना रिलीज हुआ था 28 साल पहले..
फिल्म सेल्फी का ये गाना मैं खिलाड़ी साल 1994 में आई ‘ मैं खिलाड़ी तू अनाड़ी’ फिल्म का दूसरा वर्जन है। मैं खिलाडी तू अनाड़ी में अक्षय कुमार और सैफ अली खान मुख्य भूमिका में आए थे। अब ठीक 28 साल बाद इस गाने को फ फिल्म सेल्फी में रिलीज किया है, ये अक्षय और इमरान की फिल्म है ये फिल्म सेल्फी 24 फरवरी, 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज हो जायेगी ।
