पहली बार वूमेन ओरियेंटिड फिल्म में नजर आएंगी रश्मिका मंदाना,

0
210

रश्मिका मंदाना की नेक्सट फिल्म काउनके फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। अब जाकर अभिनेत्री ने फैंस के साथ ये खुशखबरी शेयर की है। ‘पुष्पा: द राइज’,गुडबाय, ‘वरिसु’ और ‘डियर कॉमरेड” जैसी फिल्मों में अपनी ऐक्टिंग का जादू बिखेरने के बाद अब रश्मिका ने अपनी अपकमिंग फिल्म की घोषणा की है, इस फिल्म का नाम है ‘रेनबो’।और यह रश्मिका की पहली वूमेन ओरियेंटिड़ फिल्म होगी। इस खबर से रश्मिका के फैंस बहुत खुश है।
सोमवार (3 अप्रैल) को रश्मिका ने अपनी आने वाली फिल्म ‘रेनबो’ का पोस्टर शेयर किया है और उसके कैप्शन में लिखा है, ‘रेनबो.. डिफरेंट कलर्स अॉफ लाइफ़ । ये प्रोजेक्ट मेरे लिए बहुत खास है। मैं उम्मीद करती हूँ कि आप सभी का आशीर्वाद और प्यार मुझे मिलेगा।

मिडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सोमवार को हैदराबाद में एक इंवेट हुआ उसमें पूजा के बाद फिल्म ‘रेनबो’ को ओफिसियली लॉन्च किया गया।और इस दौरान रश्मिका मंदाना ने गुलाबी सूट पहना था और वे इस में बला की खूबसूरत लग रही थीं।अभिनेता देव मोहन इस समारोह में पारंपरिक पीले कुर्ते में दिखे। ‘रेनबो’ की शूटिंग सात अप्रैल से शुरू हो सकती है।

‘रेनबो’ एक रोमांटिक ड्रामा है, और इस फिल्म का निर्माण ड्रीम वॉरियर्स पिक्चर्स कर रही है।रश्मिका मंदाना के साथ इस फिल्म में देव मोहन भी मेन भूमिका में हैं। रश्मिका ने एक इंटरव्यू में इस फिल्म के बारे में बात कीऔर कहा, ‘यह पहली बार होगा, कि मैं किसी महिला केंद्रित फिल्म में अभिनय करने जा रही हूं, इस कहानी को एक लड़की के नजरिए से दिखाया गया है। मैं इस रोल को जीवंत करने के लिए बहुत उत्साहित हूँ।

बात करें रश्मिका की न्यू फिल्मों के बारे में तो जल्द ही वे ‘एनिमल’ में दिखेंगी, इसमें रणबीर कपूर अहम भूमिका में हैं। संदीप रेड्डी वांगा द्वारा निर्देशित रह फिल्म 11 अगस्त, 2023 को सिनेमाघरों में दस्तक दे सकती है। और अभिनेत्री बहुप्रतीक्षित पुष्पा सीक्वल ‘पुष्पा: द रूल’ में भी आयेंगी।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed