Review: नेटफ्लिक्स कॉमेडी सीरीज़ “Nobody Wants This”

0
444

इस कॉमेडी सीरीज का नेटफ्लिक्स पर 26 सितंबर को प्रीमियर हुआ, यह सिरीज़ दर्शकों के पोजिटिव रिव्यू लाने में कामयाब रही है। यह शो दर्शको को काफी पसंद आया है। शो में क्रिस्टन बेल और एडम ब्रॉडी की जोड़ी है, इसमें कॉमेडी और रोमांस का तड़का लगा है। दर्शकों उम्मीद कर रहे हैं कि शायद इसका दूसरा सीजन भी आएगा।

*शो की स्टोरी..
इस सीरीज़ की कहानी पर बात करें तो ये एक अनोखे प्रेम संबंध पर बेस्ड है, जिसमें नोहा (एडम ब्रॉडी) एक खूबसूरत रब्बी है और जोआने (क्रिस्टन बेल) एक सेक्स पॉडकास्ट होस्ट है। आपको बता दें कि जो फैंस इस सीजन को पसंद कर रहे हैं, उन्हें नोहा और जोआने की प्रेम कहानी को और ज्यादा देखने की ख्वाहिश हो रही है, इसी से सीजन 2 के आने का अनुमान लगाया जा रहा है। दर्शकों ने इस सीजन में नोहा और जोआने की रिलेशनशिप को बनते बिगड़ते और इवोल्व होते देखा। और फिनाले में उसे कन्फ्यूजन में देखा है। इसलिए उनको लगता है कि कहानी आगे बढ़ेगी।

  • सीज़न टू की संभावनाएं.. न “Nobody Wants This” सीरीज के सीजन 2 की कोई अनाउंसमेंट अभी नहीं की गयी है।क्योंकि कोई भी नए शो लाने में थोड़ा समय लगता है। लेकिन, शो की स्टार कास्ट, बेहतरीन रिव्यूज़, और अभी तक अनसुलझी कहानी को देखते हुए फैंस को दूसरे सीजन की उम्मीद है, दर्शक नोहा और जोआने की और कहानियां देखना चाहते हैं।अब देखते हैं नेटफ्लिक्स दूसरे सीजन के लिए हामी भरता है या नहीं।

*फिनाले से कुछ खास..

आखिरी एपिसोड में मीरियम की बैट mitzvah के इवेंट में जोआने और उसकी दोस्त मोर्गन participate करते हैं।इस इवेंट के दौरान, जोआने अपने और नोहा के रिश्ते के बारे में खुलकर बात करती है और यह भी बताती है कि वह नोहा के लिए धर्म बदलने का सोच रही है। लेकिन उसकी दोस्त रेबेका, उसे चेतावनी देती है कि रब्बी के साथ रहने पर उसे क्या-क्या मुश्किलें आ सकती हैं।बस यहीं से जोआने पशोपेश में पड़ जाती है,और जैसे-जैसे रात बढ़ती है, वह अपने फैसले के बारे में सोचने लगती है और एकाएक उसे समझ आता है कि ये सब कितना ज्यादा चैलेंजिंग है। नोहा को भी एक बड़ी जिम्मेदारी मिलती है, जिससे उनके रिश्ते पर इफेक्ट पड़ता है।
इन सब उलझनों में, जोआने नोहा से अलग होने का फैसला करती है, क्योंकि उसे लगता है कि वह नोहा की उम्मीदों पर खरा नहीं उतर सकती। और ब्रेकअप का यह भावुक पल एक रोमांटिक किस के साथ खत्म होता है,और यही दर्शकों को और देखने के लिए प्रेरित कर रहा है।

  • अगर सीजन 2 होगा तो क्या होगा..

अगर नेटफ्लिक्स इस शो के दूसरे सीजन को लाने का फैसला कर लेता है, तो क्या हो सकता है?
तो शायद नोहा और जोआने के रिश्ते की रिलेशनशिप और ज्यादा डीप और कोम्पलीकेटिड़ को हो सकती है।
इसके अलावा ये भी एक्सप्लोर किया जा सकता है कि
नोहा अपने करियर को कितनी प्राथमिकता देगा, या फिर जोआने धर्म परिवर्तन का निर्णय ले पायेगी? और इसके अलावा ये भी हो सकता है कि सपोर्टिंग करैक्टर्स की कहानियों को एक्सप्लोर किया जाये।

इस तरह के सभी कयासो के बीच एक बात निश्चित कही जा सकती हैं और वो ये कि “Nobody Wants This” ने दर्शकों के दिल में अपनी पक्की जगह बना ली है।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed