Rakhi Sawant: राखी ने दुबई में खोली एक्टिंग एकेडमी पति आदिल से विवाद के बाद, अब लोगों को देंगी बॉलीवुड में एंट्री….

0
53

राखी ने दुबई में अपनी एक्टिंग एकेडमी शुरू कर दी है। राखी की इस एकेडमी में लोगों को न केवल ट्रेनिंग दी जाएगी, इसके जरिए बॉलीवुड में एंट्री करने का भी मौका मिलेगा।

बॉलीवुड की ड्रामा रानी राखी सावंत इन दिनों अपने पति आदिल खान के साथ चल रहे विवाद को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं। एक्ट्रेस ने अपने पति के बारे में कई चौंकाने वाले खुलासे सामने आये हैं। राखी अभी तक इस सदमे से उबर नहीं पाई हैं। एक्ट्रेस को कई बार पब्लिक में अपना दर्द बयां करते हुए भी देखा गया है। राखी इस गम से उबरने के लिए अपने करियर पर फोकस करना चाहती हैं। एक्ट्रेस ने इस बीच अपनी नई एक्टिंग एकेडमी शुरू करने का फैसला किया है।

राखी ने दुबई में अपनी एक्टिंग एकेडमी शुरू की है। इसमें लोगों को न केवल ट्रेनिंग दी जाएगी, बल्कि इसके जरिए बॉलीवुड में एंट्री करने का मौका मिलेगा। राखी ने कहा कि उन्होंने एक एकेडमी शुरू की है, इस के जरिए गल्फ और कई और दूसरों देशों के लोग जो एक्टिंग के जरिए बॉलीवुड में कदम रखना चाहते है उन्हें मौका मिलेगा।

जल्द ही राखी सावंत का एक नया म्यूजिक वीडियो भी रिलीज होने वाला है। एक्ट्रेस को इस म्यूजिक वीडियो की शूटिंग करते हुए भी स्पॉट किया गया था। राखी इस म्यूजिक वीडियो में दुल्हन बनीं नजर आईं थीं। वीडियो में उनका ग्लैमरस लुक भी देखने को मिलेगा। अपनी लाइफ को लेकर सुर्खियों में रहने वाली राखी अपना दुख-दर्द भूलकर काम करने की कोशिश कर रही हैं। उनके फैंस उन्हें काम करते देख काफी खुश हैं।

राखी सावंत का पति आदिल दुर्रानी के साथ विवाद चल रहा है। राखी ने अपने पति पर यौन शोषण, मारपीट और अवैध संबंध के आरोप लगाए थे। जिसके बाद से आदिल पुलिस हिरासत में है। और अब राखी को इस मामले में फिल्म इंडस्ट्री से काफी लोगों का सपोर्ट मिल रहा है। वहीं, अभिनेत्री इंसाफ के लिए कोर्ट के चक्कर काट रही हैं। दरअसल राखी ने आदिल के साथ पिछले साल शादी की थी, लेकिन इसका खुलासा काफी देर बाद किया था। अब उन्होंने आदिल पर यौन शोषण, मारपीट और करीब डेढ़ करोड़ रुपये हड़पने का आरोप लगाया है।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *