तारक मेहता शो में ‘बाघा’ को मिल गयी है नई ‘बावरी’, जानिए कैसे मिला है इतना बड़ा ब्रेक?
अपनी रियल लाइफ में भी यह बावरी बेहद ही सिम्पल है. बिल्कुल वैसी ही, जैसी शो में दर्शकों को देखने को मिलेगी.इस नई बावरी का नाम नवीना वाडेकर है. इनका इस शो से टीवी में डेब्यू हो रहा है. इतने पोपुलर शो से एक्टिंग की दुनिया में कदम रखना छोटी बात नहीं है, यह ब्रेक मिलना अपने आप में बहुत ही बड़ी बात है.
बाघा संग देखिए नई बावरी…
गौरतलब़ है कि टीवी जगत का सबसे लंबे समय से चलने वाला शो ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ है…यह शो पिछले 14 सालों से दर्शकों के बीच पोपुलर रहा है बल्कि उनका फेवरेट शो बना हुआ है. इस शो की टीआरपी कभी भी गिरने का नाम नहीं लेती है. बीते 14 सालों में ऐसा कभी भी नहीं हो पाया है कि शो के मेकर्स अपने दर्शकों को गुदगुदाने में नाकामयाब रहे हों. हालांकि.. शो ने कईं बार स्ट्रगल भी देखा है, जब इसके कई सितारें शो को अलविदा कह गये, इसके पीछे वजह चाहे जो भी रही हो. लेकिन ऑडियन्स ने इस शो को अपना प्यार देना कभी भी नहीं छोड़ा.. इस बार शो में जो नया चेहरा आने वाला है. वह है बाहरी, बाघा की बावरी,खबर है शो के मेकर्स को नया चेहरा बावरी के रूप मे मिल गया है..!
रियल लाइफ में भी यह बावरी बेहद साधारण और सादगीपूर्ण हैं . शो में भी वैसी ही देखने को मिलेगी. नवीना का इस शो से टीवी में डेब्यू हो रहा है. हाल में ई-टाइम्स के साथ इन्टरव्यू में नवीना वाडेकर ने बताया कि उनका सेट पर पहला दिन कैसा रहा और उन्हें ये रोल कैसे मिला,
नवीना ने कहा..
उन्होनें कहा, ” अचानक से ये रोल मेरे पास आया. मैं तो इतनी उम्मीद भी नहीं कर सकती थी कि मैं एक दिन इतने फेमस शो का हिस्सा भी बन जाऊंगी. जब ये ऑफर आया ,सबसे पहले मुझे ऑडिशन के लिए बुलाया.तब मैं बहुत नर्वस थी. सोच रही थी कि पता नहीं मुझे यह रोल मिलेगा भी या नहीं. लेकिन ईश्वर की दुआ से मुझे ये मिल गया, कहना न होगा कि शो का हिस्सा बनकर मैं बहुत ही खुश हूं. शो की पूरी टीम काफी सहयोगी है. शो से मुझे निहायत ही बड़ा ब्रेक मिला है,बस मैं एक बात से घबराई हूं. कि मेरा जो किरदार है,इस शो में, वह मेरी रियल लाइफ से तो एकदम ही अलग है. मेरी पर्सनैलिटी से भी मेल नहीं खाता है. लेकिन मैंने सोच लिया है, मैं अपना 100 प्रतिशत इसमें लगा दूंगी, यह प्लेटफॉर्म बहुत बडा है, शो भी बड़ा है, पिछले 14 सालों से ये शो सफलतापूर्वक चल रहा है.”
नवीना वाडेकर को जब ये शो मिलने से उनका परिवार बेहद खुश है, इसके बारे में भी नवीना ने बताया कि मेरा परिवार बहुत खुश है, काफी एक्साइटेड है. मेरी मां ..मेरे साथ सेट पर रहती हैं और वह बहुत ही प्राउड फील करती हैं कि मैं इतने पोपुलर शो का हिस्सा बन गयी हूंँ. मेरे पिताजी को भी इस बात पर बहुत गर्व है. जब मुझे यह रोल ऑफर हुआ था तब पूरा परिवार ही सरप्राइज्ड था. सबको ये यकीन ही नहीं हो पा रहा था कि मुझे यह ऑफर मिला है.सब मेरे लिए बहुत बहुत खुश हैं..!
