दुनिया की सबसे अमीर सिंगर रिहाना के बारे में नहीं जानते होंगे ये बात, अचानक बदली थी जिंदगी…

Rihanna Biography: दुनिया की मशहूर सिंगर्स में से एक नाम रिहाना का काफी लोकप्रिय है। हाल ही में रिहाना को लेकर यह अफवाहें उड़ रही थी की वह प्रेग्नेंट हैं। रिहाना ने एक इवेंट के दौरान बेबी बंप को फ्लॉन्ट किया था। मगर उनकी प्रेग्नेंसी की बात अब कंफर्म हो गई। हम आपको बतानें जा रहे हैं रिहाना की जिंदगी के बारे में।
Rihanna Biography: हॉलीवुड की मशहूर पॉप सिंगर रिहाना अपने गानों से लेकर फैशन सेंस तक से सबको हैरान करती हैं। लेकिन अब उन्होंने एक बात अनाउंसमेंट करके लोगों को हैरान कर दिया है। हाफ़टाइम सुपर बाउल परफॉर्मेंस के दौरान रिहाना को लेकर अफवाह उड़ी रही थी कि वे प्रेग्नेंट हैं। मगर, रिहाना के एक रिप्रेजेंटेटिव ने कंफर्म कर दिया है कि पॉप सिंगर रिहाना दूसरी बार प्रेग्नेंट हैं। सिंगर रिहाना और उनके बॉयफ्रेंड रॉकी अपने दूसरे बच्चे के स्वागत के लिए काफी एक्साइटेड हैं। रिहाना ने हाल ही में इवेंट के दौरान बेबी बंप को फ्लॉन्ट किया है। रिहाना दुनिया में काफी लोकप्रिय हैं। मगर उनकी जिंदगी से जुड़ी इन बातों के बारे में आप शायद ही जानते होंगे।
रिहाना का असली नाम क्या है?
रिहाना उन मशहूर हस्तियों में से हैं जिन्हें उनके पहले नाम से जाना जाता है। वो अपने पहले ही नाम से इतनी मशहूर हैं की किसी को यह पूछने की जरूरत ही नहीं पड़ती कि कौन रिहाना? लेकिन अगर आप जानना चाहते हैं कि उनका पूरा नाम क्या है, उनका पूरा नाम रॉबिन रिहाना फेंटी है।
रिहाना की उम्र क्या है?
रिहाना का जन्म 20 फरवरी, 1988 को हुआ था। 35 साल की उम्र में उन्होंने इतनी प्रसिद्धि हासिल कर ली है उन्हें आज पूरी दुनिया जानती हैं। उन्होंने कई ग्रैमी, एमटीवी वीडियो अवार्ड, पीपल्स च्वाइस अवार्ड अपने नाम किए हैं। यहीं नहीं उनका नाम छ बार गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में शामिल भी हुआ है।