‘द कपिल शर्मा शो’ हो रहा है बंद इसके पीछे की वजह जानकर आप भी रह जाएंगे दंग..
खबर मनोरंजन
“द कपिल शर्मा शो” के बंद होने की खबरें आ रही हैं और अब इसके पीछे की जो मुख्य वजह है वह भी सामने आ गई है..!
खबर विस्तार..
कपिल शर्मा को सभी लोग जानते हैं वे जाने-माने कॉमेडियन है,और उनका शो “द कपिल शर्मा शो” बहुत दिनों से लोगों को गुदगुदाता आ रहा है लेकिन अभी इस के बंद होने की खबर आ रही है कहा जा रहा है कि शो अस्थाई रूप से बंद होने वाला है आइए जानते हैं इसके पीछे क्या है वजह..!
जल्द ही ऑफ एयर होगा कपिल शर्मा का शो..
द कपिल शर्मा शो के बंद होने की खबरों के पीछे जो वजह सामने आई है, वह यह है कि कपिल शर्मा कुछ वक्त अपने परिवार के साथ बिताना चाहते हैं और इसलिए एक ब्रेक ले रहे हैं। इस ब्रेक में निर्माताओं को भी नए कलाकारों को लेने का या कलाकारों में बदलाव करने का मौका मिल जाएगा।
एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार यह खबर सामने आई है कि कब किस चीज में ब्रेक ने शो के लिए वास्तव में अच्छा काम किया है कॉमेडियन भी एक साथ काम करते हुए बोर हो जाते हैं इसलिए ब्रेक उनको उनके लिए भी अच्छा काम करता है और दर्शकों के लिए भी अच्छा काम करता है कि वह एक तरह की कॉमेडी देखकर बोर ना हो जाए जब शो नए तरीके से सामने आता है एक ब्रेक के बाद, तो वह अच्छे तरीके से बूस्ट करता है लोगों को पसंद आता है।
इसकी फाइनल डेट अभी कंफर्म नहीं हुई है संभावना है कि मई तक इसकी शूटिंग पूरी हो जाएगी और इस का आखिरी एपिसोड जून में आएगा अभी कोई ऑफिशियल घोषणा भी नहीं हुई है।
ऑफिशियल घोषणा का इंतजार ..
कपिल शर्मा से जुड़े हुए एक सूत्र ने यह भी बताया कि कपिल शर्मा का एक इंटरनेशनल दौरा है इसलिए भी इस ब्रेक को लेने की संभावनाएं बढ़ गई हैं लेकिन अभी चैनल की तरफ से निर्माताओं की तरफ से यह कपिल शर्मा की तरफ से इसकी कोई ऑफिशियल घोषणा नहीं की गई है।
