नेटफ्लिक्स पर One Word Title वाली 7 बॉलीवुड फिल्में जो फुल एंटरटेनिंग फिल्म है…

चलिए आज आपको नेटफ्लिक्स पर उपलब्ध फिल्मों से एक ऐसी लिस्ट निकाल कर देते हैं जो बेहतरीन बॉलीवुड फिल्में हैं और नेटफ्लिक्स पर वन वर्ड टाइटल के साथ उपलब्ध हैं, तो ढूंढ लिजिए इस लिस्ट से अपनी मनपसंद फिल्म और नहीं देखी है,तो लगे हाथ देख लिजिए..

- Crew – यह 2 घंटे की फिल्म है।ये कॉमेडी ड्रामा फिल्म है। 2024 में ही रिलीज हुई है। इसमें मुख्य कलाकार करीना कपूर खान, तब्बू, कृति सेनन, दिलजीत दोसांझ, और कपिल शर्मा है। इसके निर्देशक राजेश ए. कृष्णन है।
फिल्म की कहानी तीन एयर होस्टेस के इर्द-गिर्द घूमती है, उनके बहुत से सपने होते हैं लेकिन उनकी एयरलाइन दिवालिया हो जाती है। - Jawan – 2 घंटे 49 मिनट की यह फिल्म एक्शन फिल्म है। इसको एटली ने निर्देशित किया है।ये 2023 में ये रिलीज हुई है। मेन भूमिका, नयनतारा विजय पति सेतु और शाहरुख खान की हैं।
कहानी शाहरुख़ ख़ान के इर्द-गिर्द घूमती है वे इसमें डबल रोल में हैं, एक भारतीय सैनिक और एक जेलर के रूप में, कहानी समाज में हो रहे अन्याय के खिलाफ लडाई की है।

- Badla… ये क्राइम थ्रिलर फिल्म है, इसकी अवधि 1 घंटे 57 मिनट है। 2019 में रिलीज हुई इस फिल्म को
सुजॉय घोष ने निर्देशित किया है, मुख्य भूमिका में तापसी पन्नू,और अमिताभ बच्चन हैं।
यह हत्या के मामले में फंसी एक महिला की कहानी है, वह इसमें अपने वकील से मदद लेती है, और कुछ चौंकाने वाली चीजें होती हैं।

- Drishyam, दृश्यम लम्बी फिल्म है लगभग पौने तीन घंटे ही समझिए। निशिकांत कामत द्वारा निर्देशित इस फिल्म में अजय देवगन और तब्बू मुख्य भूमिका में हैं।
2015 में रिलीज हुई इस फिल्म में एक परिवार की कहानी है जिसकी एक बच्ची क्राइम में फंस जाती है और पिता अपने परिवार को बचाने की पूरी कोशिश करता है।

- Fashion..
पौने तीन घंटे की इस फिल्म को मधुर भंडारकर ने निर्देशित किया है, मुख्य भूमिका प्रियंका चोपड़ा और मुग्धा गोडसे ने निभाई है।
2008 में रिलीज हुई यह फिल्म भारतीय फैशन उद्योग के अंदर का सच दिखाती है।

- Don- शाहरुख़ ख़ान, प्रियंका चोपड़ा स्टारर यह फिल्म फरहान अख्तर ने 2006 में निर्देशित की है। फिल्म में शाहरुख़ ख़ान डॉन के रूप में है,और सारी कहानी उन्हीं के इर्द-गिर्द घूमती है।
- Lakshya.. 3 घंटे 5 मिनट की ये युद्ध पर आधारित फिल्म है। ये फिल्म 2004 में रिलीज हुई थी, इसको फरहान अख्तर ने डायरेक्ट किया था।
ऋतिक रोशन, और प्रीति ज़िंटा फिल्म की मेन लीड है ,इसकी कहानी एक ऐसे युवा की कहानी है जो
सेना में शामिल होने का लक्ष्य बनाकर देश सेवा करता है।
हमने आपको फुल entertaining film की लिस्ट देने की कोशिश की है, वहां और भी one word title film है, आप भी बताएं आपकी फेवरेट फिल्म कौन सी है?