पहली बार 5 घंटे तक चलेगा बिग बॉस फिनाले, 12 फरवरी को इतने बजे शुरू होगा सीजन का आखिरी एपिसोड,जानिए..

0
138

टीवी के सबसे धमाकेदार और विवादित शो ‘बिग बॉस 16’ अब अपने अंजाम के बहुत करीब आ गया है। ऐसे में सभी दर्शक अपने पसंदीदा सितारों को जीताने की कोशिश में लगे हुए हैं। शो को टॉप 5 कंटेस्टेंट्स प्रियंका चाहर चौधरी, शिव ठाकरे, अर्चना गौतम,एमसी स्टेन, और शालीन भनोट मिल चुके हैं लेकिन अब इनमें से कोई एक ही बिग बॉस की ट्रॉफी उठाने वाला है। हालिया एपिसोड में बिग बॉस ने सभी टॉप 5 कंटेस्टेंट्स को उनका सफर दिखाया। इस दौरान सभी सदस्य भावुक भी हुए । बिगबॉस के फैंस फिनाले का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इस बीच बिग बॉस 16 के फिनाले को लेकर एक न्यूज़ सामने आई है, जिसमें ये बताया गया है कि 12 फरवरी को कितने बजे ये शो टीवी पर प्रसारित किया जायेगा।
Bigg Boss_Tak ने अपने ट्विटर अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर किया है। इस रिपोर्ट के अनुसार ‘बिग बॉस 16’ का ग्रैंड फिनाले 12 फरवरी, रविवार को होगा। और ये शो शाम को 7 बजे कलर्स चैनल पर टेलिकास्ट होगा। इसे वूट एप पर भी लाइव देखा जा सकता हैं। शो की खास बात तो यह है कि ये पहली बार होगा फिनाले पांच घंटे तक चलेगा। इस रिपोर्ट के सामने आने के बाद बिग बॉस लवर्स की खुशी तो सातवें आसमान पर पहुंच गई है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार फिनाले में अर्चना गौतम और शालीन भनोट की दमदार परफॉर्मेंस होगी। इनके अलावा प्रियंका, शिव और एमसी स्टैन भी परफॉर्मेंस देंगें। इसके अलावा उस दिन बिग बॉस के मंच पर सनी देओल और अमीषा पटेल फिल्म ‘गदर 2’ का प्रमोशन भी करने वाले हैं।

कौन होगा बिग बॉस 16 का विनर…

आपको ये भी बताते चलें कि फिनाले से पहले सोशल मीडिया पर यूजर्स विनर को लेकर कई कयास लगा रहे हैं। जहां कुछ लोग प्रियंका चाहर चौधरी को इस सीजन का विजेता बता रहे हैं तो वहीं कुछ लोगों का मानना है कि शिव ठाकरे बिग बॉस की ट्रॉफी अपने नाम करने वाले हैं। ये तो अब 12 फरवरी को ही पता चलेगा कि सलमान खान विनर के रूप में किस सदस्य के नाम की घोषणा करते हैं।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed