प्रत्युषा बनर्जी ने आत्महत्या! नहीं की थी,घटना के इतने सालो बाद ये दावा किया उनके एक्स बॉयफ्रेंड राहुल ने …

मशहूर टीवी शो बालिका वधू से घर-घर में फेमस हुई प्रत्युषा बनर्जी ने आत्महत्या कर ली थी। प्रत्युषा के मामले ने सभी को अचंभित कर दिया था। यह अभिनेत्री केवल 24 साल की थी और इस दुनिया को अलविदा कह गई थी। लेकिन उनके बॉयफ्रेंड राहुल राज पर सीरियस आरोप लगे थे कि उनका इसमे हाथ था। राहुल राज ने हाल ही में एक बातचीत में इस बात को खारिज़ किया है कि प्रत्युषा ने आत्महत्या की थी।

2016 के 1 अप्रैल को खबर आई कि टीवी अभिनेत्री प्रत्युषा बनर्जी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। उसके बाद उनके बॉयफ्रेंड राहुल राज सिंह पर माता-पिता ने मौत का आरोप लगाया था और शिकायत भी दर्ज कराई थी। राहुल को जेल जाना पड़ा था और उसने हाल ही में एक इंटरव्यू में राहुल ने बताया कि मेरा प्रत्युषा के केस से कुछ लेना-देना नहीं है।

राहुल ने बताया कि प्रत्युषा की मौत से एक दिन पहले वे दोनों पार्टी कर रहे थे और उनसे यह सवाल पूछा गया था कि क्या दोनों के बीच ऐसा कुछ हुआ था कि उन्होंने ऐसा कदम उठाया। लेकिन राहुल ने बताया कि मुझे लगता है,प्रत्युषा ने सुसाइड नहीं किया था।
राहुल राज ने ये दावा किया कि , ‘मैं मान ही नही सकता कि उन्होंने सुसाइड किया था। दरअसल, हुआ यूँ होगा कि उस दिन प्रत्युषा केवल मुझे डराने के लिए फांसी लगाने का नाटक करते हुए वीडियो बना रही थी। वो पहले भी अक्सर ही ऐसा करती रहती थी। शायद उसी दौरान उसका पैर फिसल गया होगा या वह किसी तरह डिसबैलेंस हुई होगी, जिसकी वजह से यह ये इतनी बडी घटना हुई।

राहुल राज ने कहा कि इस घटना के बाद उनको चारो ओर से जमकर ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा था। इस घटना के बाद किसी ने भी उन्हें काम नहीं दिया था। उन्होंने विकास गुप्ता की ओर इशारा करते हुए कहा कि ‘लॉकअप 1’ उन्हें ऑफर हुआ था, लेकिन विकास गुप्ता ने इस शो से उनका पत्ता साफ करवा दीया था।