फिनाले से पहले विजेता को लेकर हुई है भविष्यवाणी, यह कंटेस्टेंट उठाएगा अपने हाथों में बिग बॉस की ट्रॉफी…
सलमान खान के धमाकेदार शो ‘बिग बॉस 16’ को लेकर ज्योतिष ने भविष्यवाणी की है। उन्होंने अपनी इस भविष्यवाणी में सलमान खान के शानदार शो के विजेता का नाम भी बताया है।
टीवी के धमाकेदार शो ‘बिग बॉस 16’ के फिनाले में अब कुछ ही घंटे बाकी हैं। शो के पांच कंटेस्टेंट प्रियंका चाहर चौधरी, शिव ठाकरे, एमसी स्टेन, अर्चना गौतम, और शालीन भनोट फिनाले में पहुंचे हैं। इन्हें जीताने के लिए फैंस भी कोई कसर नहीं कर रहे हैं। जहां एक तरफ ‘बिग बॉस 16’ के फिनाले में अब कुछ ही वक्त बाकी है, वहीं दूसरी ओर सेलेब्रिटी ज्योतिष ने शो को लेकर भविष्यवाणी की है, और विजेता के नाम का भी खुलासा किया है।
मशहूर सेलिब्रिटी ज्योतिष पंडित जगन्नाथ गुरुजी ने ‘बिग बॉस 16’ से जुड़ी कई खास बातें बताईं। उन्होंने इस बारे में बताते हुए कहा, “इस साल बिग बॉस 16 का कॉम्पिटीशन कंटेस्टेंट्स के लिए आसान नहीं होगा। टॉप 3 कंटेस्टेंट्स के बीच अब कड़ी टक्कर होगी, जो देखने लायक होगी। एमसी स्टेन, प्रियंका चाहर चौधरी, शिव ठाकरे, अर्चना गौतम और शालीन भनोट के बर्थ चार्ट देखकर कहा जा सकता है गृह और सितारे प्रियंका चाहर चौधरी के समर्थन में दिख रहे हैं।” ज्तोतिष के अनुसार, इस साल प्रियंका चाहर चौधरी के जीतने के ज्यादा आसार हैं।
‘बिग बॉस 16’ के विजेता के बारे में बात करते हुए ज्योतिष पंडित जगन्नाथ गुरुजी ने बताया कि शुक्रग्रह, बृहस्पति ग्रह और सूर्य प्रियंका के पक्ष में हैं जो उसे जीत दिलवा सकते हैं। इसके साथ ही नंबर 16 भी प्रियंका के पक्ष में है जो विजेता के तौर पर उनकी जगह को और भी मजबूत कर सकता है।
‘Bigg Boss 16 कंटेस्टेंट प्रियंका चाहर चौधरी के बारे में बात करते हुए ज्योतिषी ने यह भी बताया है कि विजेता बनने के साथ-साथ उनके करियर को नई उड़ान मिल सकती है।
