यशराज Films ने की है थ्रिलर वेबसीरीज ‘मंडाला मर्डर्स’ की घोषणा, इसमें वाणी कपूर होंगी लीड रोल में …
इस सीरीज को गोपी पुत्रन, मर्दानी 2 के डायरेक्टर निर्देशित करेंगे। इस सीरीज में वाणी कपूर आयेंगी मुख्य भूमिका में नजर ।
खबर विस्तार से..
यशराज फिल्म्स ने पठान जैसी दमदार फिल्म देने के बाद एकबार फिर धाकड़ एनाउंसमेंट की है। यशराज फिल्म्स अपनी नई वेब सीरीज मंडाला मर्डर्स की घोषणा की है। इस सीरीज को मर्दानी 2 के डायरेक्टर गोपी पुत्रन निर्देशित करेंगे। सीरीज में वाणी कपूर मुख्य भूमिका में नजर आने वाली हैं। उनके साथ को-स्टार वैभव राज गुप्ता होंगे। गुल्लक में उनके शानदार अभिनय के बाद पहली बार वह भी मुख्य भूमिका में नजर आने वाले हैं।
कहां होने वाली है शूटिंग
निर्देशक गोपी शुक्रवार से इस सीरीज की शूटिंग यू पी में शुरू करेंगे। खबर है कि यूपी में लखनऊ प्रयागराज,और वाराणसी में ये शूटिंग होगी। ये बड़े बजट की सीरीज है जो भारत के पांच अलग-अलग शहरों में काफी बड़े पैमाने पर शूट की जाएगी।सिरीज मंडाला मर्डर्स में सुरवीन चावला की भी महत्वपूर्ण भूमिका है, जमील खान भी एक मेन रोल में नजर आएंगे। इस सीरीज के ऐसोसियेट डायरेक्टर मनन रावत हैं। वह यशराज की कई फिल्मों में पहले भी एसोसिएट डायरेक्टर के रूप में काम कर चुके हैं।
क्या यह है फर्स्ट प्रोडक्शन..
आपको बता दें कि यशराज फिल्म्स का फर्स्ट प्रोडक्शन ‘द रेलवे मेन’ है, जो 1984 मे हुई भोपाल गैस त्रासदी के सभी गुमनाम नायकों को श्रद्धांजलि है। इस सीरीज में आर. माधवन,दिव्येंदु शर्मा, के के मेनन और बाबिल खान शामिल हैं।और ‘द रेलवे मेन’ के हीरो भोपाल रेलवे स्टेशन के कार्यकर्ता हैं, जिन्होंने हजारों लोगों की जान बचाई थी। और रब यह शो बनकर लगभग तैयार है।
