श्रीधर राघवन ने टाइगर 3 को लेकर किया है, बड़ा खुलासा?

0
WhatsApp Image 2023-02-02 at 11.13.56

सुपरस्टार सलमान खान की फिल्म tiger 3 को लेकर उनके फैन्स कुछ ज्यादा ही एक्साइटेड हैं। पठान के धमाकेदार परफोरमेंस के बाद तो इस फिल्म से दर्शकों की उम्मीदें और बढ़ गई हैं। सुनने में आया है कि टाइगर 3 काफी धमाकेदार होने वाली है,अब इस सम्बन्ध में खुद फिल्म के लेखक श्रीधर राघवन ने एक बड़ा खुलासा किया है। गौरतलब़ हो कि श्रीधर ने इसके पहले टाइगर श्रॉफ और ऋतिक रोशन की वॉर लिखी है, और उन्होनें पठान भी लिखी हैं.. अब इस टाइम वे टाइगर 3 को लेकर व्यस्त हैं, जाहिर है वे इसको शानदार तरीके से पेश करने वाले हैं।

लेखक से जब सलमान खान की टाइगर 3 के बारे में बात की गयी तो उन्होने जोरदार खुलासा करते हुए कहा कि इस फिल्म की कहानी तो बहुत पहले ही लिखी जा चुकी है।
और ये फिल्म, पहले की फिल्मों ‘ एक था टाइगर’ व ‘टाइगर जिंदा है’ से कहीं ज्यादा शानदार होने वाली है।

उन्होने ये भी कहा कि हमें उम्मीद है कि हम इसे ऐसा बना रहे हैं कि ये फैंस को काफी पसंद आने वाली है । यही नहीं राघवन ने इसको एक बेहतरीन.. रॉक सॉलिड फिल्म कहा है।’

निर्देशित कर रहे हैं मनीष शर्मा..
together 3 के निर्देशन के बारें में बात करें तो इस फिल्म को मनीष शर्मा निर्देशित करने जा रहे हैं। मनीष शर्मा काफी शानदार निर्देशक हैँ। और सलमान खान को तो फैंस टाइगर के किरदार में बहुत पसंद करते हैँ। दर्शको को पता ही है कि पठान फिल्म में सलमान खान ने टाइगर वाला दमदार कैमियो भी किया था । जो कि फैंस ने बहुत ही पसंद किया।

इसके अलावा सलमान खान इस वक्त इस फिल्म के अलावा ‘किसी का भाई किसी की जान’ को लेकर व्यस्त हैं। इस फिल्म में पूजा हेगड़े उनके साथ नजर आने वाली हैं। इस फिल्म की रिलीज इस ईद पर है, और इसका भी फैंस को काफी बेसब्री से इंतजार है।

Tiger 3 को लेकर ये भी खबर आ रही है कि इस फिल्म में इमरान हाशमी विलेन की भूमिका करने वाले हैं, ये फिल्म 2023 के लास्ट तक बड़े पर्दे पर धमाका करने आ रही है।

देखने वाली बात ये भी है कि सलमान और कैटरीना की जोड़ी फिर से कितना बड़ा धमाका करती हैं ।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed