साउथ सितारे अपनी फिल्मों को लेकर तो आए दिन नए रिकॉर्ड कायम कर ही रहे हैं…

इन दिनों साउथ सितारे अपनी फिल्मों को लेकर तो आए दिन नए रिकॉर्ड कायम कर ही रहे हैं। साउथ के सितारे हमेशा अपने दमदार अभिनय के दम पर दर्शकों के दिल पर राज करते हैं, लेकिन क्या आप ये जानते हैं कि अभिनय के अलावा वह खाना बनाने में भी खूब माहिर हैं। आपने ये तो कईं बार देखा होगा कि कईं सेलेब्स को अभिनय के साथ-साथ खाना बनाने का भी शौक होता है, जिसके लिए वह कुछ वक्त निकालकर वे खाना पकाते हैं। साउथ सुपरस्टार भी अलग नहीं है वे भी कुछ ऐसा ही करते हैं। साउथ के कुछ सितारों को बहुत अच्छा खाना बनाना आता है। जब भी उन्हें टाइम मिलता है तो वे किचन में घुसकर स्वादिष्ट भोजन पकाते हैं। इन सितारों ने अपने खाना पकाने का ये शौक सोशल मीडिया पर फैंस के साथ भी शेयर किया है। चलिए जानते हैं उन चंद सितारों के बारे में जो लजीज खाना बनाने में भी माहिर हैं…

चिरंजीवी..
इस लिस्ट में सबसे पहला नाम है साउथ सुपरस्टार चिरंजीवी का। सब जानते हैं कि चिरंजीवी ने अपने दमदार अभिनय के दम पर कई हिट फिल्में दी हैं, लेकिन यह बहुत कम लोग जानते हैं कि अच्छी फिल्मों के साथ-साथ वे अच्छा खाना भी बनाते हैं। इंडस्ट्री के कईं सितारे खुलकर चिरंजीवी के इस हुनर की तारीफ कर चुके हैं। उन सबका कहना है कि चिरंजीवी के हाथों में गजब का स्वाद है।

रामचरण…
साउथ सुपरस्टार रामचरण भी लिस्ट में शामिल हैं। रामचरण भी बेहतरीन कुक हैं। इस बात की पुष्टि उनके परिवार के सदस्यों के अलावा कई साउथ सेलेब्स भी कर चुके हैं। जब भी रामचरण को टाइम मिलता है तो वे किचन में घुसकर अपने इस हुनर को आजमातें हैं और तमाम लजीज़ पकवान बनाते हैं। रामचरण ने कईं बार सोशल मीडिया पर खाना बनाते हुए अपनी एक तस्वीर साझा की थी।

सामंथा…
सामंथा रुथ प्रभु साउथ की बेहतरीन अभिनेत्रियों में आती हैं। फिल्मों में अपने दमदार अभिनय के दम पर सामंथा दर्शकों का दिल जीत चुकी हैं, लेकिन बहुत कम लोग जानते हैं कि सामंथा खाना भी बहुत अच्छा पकाती हैं। सामंथा ने अपने खाना बनाने के हुनर को अपने फैंस के साथ बहुत बार साझा भी किया है। दरअसल, जब भी वह किचन में वक्त बिताती हैं अर्थात खाना बनाती हैं तो इसका वीडियो वह फैंस के साथ जरूर साझा करती हैं। और उनके को-स्टार भी कई बार उनके खाने की तारीफ कर चुके हैं।