हॉलीवुड की एक वेब सीरीज मिली ईशान खट्टर को , निकोल किडमैन के साथ कर रहे हैं स्क्रीन शेयर..
बॉलीवुड एक्टर ईशान खट्टर फिल्म धड़क से डेब्यू किया था। अपनी मेहनत और लगन के दम पर उन्होनें बहुत कम समय में ही बॉलीवुड इंडस्ट्री में अपनी पहचान बना ली है। अब खबर आ रही है कि वे जल्द ही हॉलीवुड में हॉलीवुड स्टार्स के साथ काम करने वाले हैं। उन्होनें खुद इस बात की पुष्टी की है कि वे जल्दी ही एक हॉलीवुड बेव सीरीज में काम करते नजर आएंगे।
उन्होंने एक बातचीत में बताया है कि ये एक वेब सीरीज है, जिसकी स्टार कास्ट को ऑफिशियली अनाउंस कर दिया गया है। इस सीरीज में उनके साथ हॉलीवुड एक्ट्रेस निकोल किडमैन और बिली हॉवेल भी नजर आने वाले हैं। यह वेब सीरीज ईलन हिल्डरब्रेंड के फेमस नॉवेल पर आधारित है, और इसका टाइटल ‘द परफेक्ट कपल’ है।
ईशान ने ‘डोंट लुक अप’ में इससे पहले कैमियो किया था। और यह पहली बार हो रहा है जब वे हॉलीवुड स्टार्स के साथ अहम भूमिका करते नजर आएंगे। ‘द परफेक्ट’ में उन के किरादार की बात करें तो इस सीरीज में वे दूल्हे के भाई के बेस्ट फ्रेंड के रोल में नजर आयेंगें।
हॉलीवुड के जाने-माने अभिनेता बिली हॉवेल इस सीरीज में दूल्हे का रोल करेंगें। ‘द परफेक्ट कपल’ नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम की जाएगी। डकोटा फैनिंग, इसाबेल अदजानी, और मेघन फही भी इसी वेब सीरीज में नजर आएंगे।
