लोकप्रिय सीरियल अनुपमा में आया 15 साल का लीप, अब शुरू होगी कांची सिंह और शिवम खजुरिया की प्रेम कहानी…
अनुपमा टीवी की दुनिया का बड़ा और हिट शो है, जिसे दर्शक काफी पसंद करते हैं इसलिए शो की भी जिम्मेदारी बनती है कि अपने दर्शकों को कुछ नया दिखाये, जो उन्हें एंटरटेन कर सके, बस इसीलिए शो को 15 साल का लीप दिया जा रहा है। कुछ पुराने कलाकार इस शो को छोड़कर गए हैं तो कुछ नये कलाकार शो में ऐंट्री ले रहे हैं,
स्पेशल बात ये है कि कांची सिंह, शो में शामिल होने जा रही हैं, और उनकी लोकप्रियता किसी से छिपी नहीं है।
*कांची सिंह की एंट्री…
कांची सिंह आद्या नाम का किरदार इस शो में निभाने जा रही हैं। ये अभी पूरी तरह क्लियर नहीं है कि आगे आने वाली स्टोरी इनके ईर्द गिर्द घूमेगी या नहीं। लेकिन ओडियंस में कांची सिंह की ऐंट्री को लेकर जबरदस्त उत्साह हैं।
*अन्य नए कलाकार ..
नये कलाकारों में शिवम खजुरिया का नाम भी जोर शोर से सामने आ रहा है। और इसी कारण ये चर्चा है कि शो में कांची और शिवम के बीच रोमांस देखने को मिलेगी, यानि लव स्टोरी फोर्म हो रही है जो कहानी में दिलचस्प मोड़ जोड़ देगी।
*कांची सिंह के बारे में…
लोकप्रिय सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता में कांची सिंह नायरा यानि शिवांगी जोशी के बहन के रोल में नज़र आ चुकी हैं। खबर है कि कांची को पहले भी ‘अनुपमा’ के लिए संपर्क किया गया था, लेकिन तब बात आगे नहीं बढ़ी थी। अब उनकी एंट्री शो में नई ऊर्जा भर सकती है।
‘अनुपमा’ में 15 साल का लीप और कांची सिंह की एंट्री दर्शकों के लिए सरप्राइज की तरह आ रही है। नए चेहरों की एंट्री से कहानी में लोगों की दिलचस्पी जरूर बढ़ेगी। अब देखना यही है कि कांची सिंह और शिवम खजुरिया किस तरह अपने किरदारों से दर्शकों का दिल जीतेंगें।
