Ganesh Chaturthi 2024: जाने बप्पा के विदाई के शुभ दिन..! शुभ तिथि में करें विसर्जन और पाये आशीर्वाद.

0
404

Ganesh Chaturthi 2024: अभी सात तारीख में तो बप्पा आये ही थे कि विसर्जन की प्रक्रिया भी शुरू हो गयी है, लोग डेढ़ दिन के गणपति की गाजे बाजे के साथ विदाई कर चुके हैं।

आपकी जानकारी के लिए बता दें, सनातन धर्म में प्रतिमा को भगवान का प्रतीक मानकर उसकी स्थापना करते हैं, उनकी पूजा-अर्चना करते हैं, और फिर धूमधाम से प्रतिमा का विसर्जन भी करते हैं। आइए आपको बताते हैं कि इस बार गणेश जी की प्रतिमा के विसर्जन के लिए कौन कौन सी तिथियां शुभ रहेंगी, पढ़िए खबर विस्तार से..

Ganesh Chaturthi 2024

जिस तरह गणपति बप्पा की स्थापना की धूम रही, उसी तरह उनकी मूर्ति के विसर्जन की प्रक्रिया भी शुरू हो गयीहै ।अभी डेढ़ दिन के लिए स्थापित गणपति प्रतिमा की तो विदाई भी हो चुकी है। विसर्जन के पीछे सनातन धर्म में ये ज्ञान दिया गया है कि पूजा के पश्चात देव प्रतिमा का विसर्जन भी उतना ही आवश्यक है, जितनी कि पूजा पाठ, ये अनुष्ठान का ही अंग है। शास्त्रों के अनुसार देवी-देवताओं की मूर्ति में जो ‘प्राण अंश’ होता है वो निकलकर वापस अपने लोक चला जाता है, यानी प्राण तत्व परमब्रह्म में समा जाता है, जल को सृष्टि का पवित्रतम तत्व माना गया है, और उसी से ही सबकी उत्पत्ति हुई है, इसलिए ये विधान है कि मूर्तियों को जल में विसर्जित करके उनकी विदाई करें और आशीर्वाद प्राप्त करें।

लेकिन जो लोग दस दिन की अवधि तक ऐसा नहीं कर पाते उनके लिए भी अलग विधान है कि अनंत चतुर्दशी से पूर्व भी विदाई कर सकते हैं लेकिन विसर्जन से पहले सही मुहुर्त जरूर देख लें।आइये जानते हैं कि आने वाले समय में किस-किस दिन गणपति बप्पा की विदाई का शुभ मुहूर्त बन रहा है…

लेकिन जो लोग दस दिन की अवधि तक ऐसा नहीं कर पाते उनके लिए भी अलग विधान है कि अनंत चतुर्दशी से पूर्व भी विदाई कर सकते हैं लेकिन विसर्जन से पहले सही मुहुर्त जरूर देख लें।आइये जानते हैं कि आने वाले समय में किस-किस दिन गणपति बप्पा की विदाई का शुभ मुहूर्त बन रहा है…

Ganesh Visarjan 2024

आइए जानते कब कब है गणेश विसर्जन की तिथि..

विसर्जनतिथि9सितम्बर 2024
शुभ मुहूर्तसुबह 06.03 AM07.37 AM
दोपहरबाद 01.52 PM06.33 PM
औरशाम को 06.33 PM07.59 PM

तिथि 11.09.2024,
सुबह 10.44 AM-12.17 AM,
दोपहर बाद 03.24 PM-06.31 PM,
रात्रि 07.57 PM-12.18 AM,

तिथि 13.09.2024,
सुबह 06.05 AM-10.44 AM,
दोपहर बाद 04.55 PM-06.28 PM,
रात्रि 09.23 PM-10.50 PM,

तिथि 17.09.2024,
सुबह 09.11 AM-01.47 PM,
दोपहर बाद 03.19 PM-04.51 PM,
रात्रि 07.51 PM-09.19 PM,

आप उपयुक्त तिथियों एवं मुहूर्त को देखकर और अपने समय और मान्यता को देखकर गणपति बप्पा की प्रतिमा का विसर्जन कर सकते हैं।

विसर्जन के समय सात्विक उत्सव का आयोजन करें, परस्पर सौहार्द बनाए रहें और सच्चे मन से बप्पा को बोलें अगले बरस तू जल्दी आ, गणपति बप्पा मोरया।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *