Hrithik Roshan और Saba Azad के रिश्ते की खबर पर सबा आजाद ने दिया है रिएक्शन, जानिए क्या कहा उन्होनें….
खबर है कि बॉलीवुड के फेमस हीरो ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) मौजूदा समय में सिंगर सबा आजाद को डेट कर रहे हैं. इन दोनो को अक्सर एक-दूसरे के साथ देखा गया है, केवल इतना ही नहीं इनकी तस्वीरें और विडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल होते रहते हैं. हाल ही में सबा ने ऋतिक और उनके रिलेशनशिप की खबरों पर बात की है।
एक इंटरव्यू में बातचीत के दौरान जब निजी जिंदगी पर बनने वाली खबरों के बारे में सबा से पूछा गया तो उन्होनें कहा कि अगर कोई परसन काम पर जाता है चाहे वह किसी भी फील्ड़ में काम करता हो तो वह वापस घर लौट आता है. लेकिन वहाँ उसकी निजी जिंदगी के बारे में कोई बात नहीं होती है, किसी की जिंदगी पूरी तरह से उसकी अपनी होती है. किसी इंडस्ट्री में ऐसा नहीं होता .. लेकिन यहां निजी जिंदगी की चर्चा कुछ ज्यादा होती है, अगर मैं अपनी जिंदगी की बात करूं तो मैं बिल्कुल नहीं चाहती कि कोई मेरी निजी ज़िंदगी पर बात करें, मैं क्या कर रही हूँ, यह केवल मेरी मर्जी है…
हाल ही में खबरें आ रही थी कि सबा आजाद और रितिक रोशन एक लंबे समय से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं. देखा जाता है कि वक्त निकाल कर ये दोनों अक्सर एक दूसरे से मुलाकात कर लेते हैं. बताया जाता है कि ऋतिक रोशन की एक्स वाइफ सुजैन और उनके बच्चों के साथ सबा आजाद के रिश्ते काफी अच्छे हैं, और सुजैन के बॉयफ्रेंड अर्सलान गोनी के साथ भी ये तीनों ही अक्सर साथ साथ नजर आते हैं…!
