सोना महापात्रा ने बेशर्म रंग पर दिया अपना रिएक्शन, और इलियाना डिक्रूज हुई अस्पताल में भर्ती…

सिनेमा की दुनिया से आज बहुत सी खबरें सामने आ रही हैं। सिंगर सोना महापात्रा ने ‘बेशर्म रंग’ गाने पर अपना रिएक्शन दिया है। खबर ये भी है कि इलियाना डिक्रूज बीमार हो गईं है और उन्हें अस्पताल में भर्ती होना पड़ा।
आज एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री से आने वाली कई बड़ी खबरों ने ध्यान खींचा है। सोना महापात्रा ने फेमस गाने ‘बेशर्म रंग’ को लेकर अपना रिएक्शन दिया है। उन्होनें कहा कि गाना ‘बेशर्म रंग’ एक औसत दर्जे का गाना है। इलियाना डिक्रूज की बीमारी की खबर आई हैं, उन्हें अस्पताल में भी भर्ती कराना पड़ा। उन्होनें इस बात की जानकारी खुद ही अपने इंस्टाग्राम प्रोफ़ाइल की स्टोरी पर दी है। खबर ये भी है कि अमेरिकी एक्ट्रेस एनी वेर्शिंग का केवल 45 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है।
‘बेशर्म’ रंग’ पर सोना महापात्रा का रिएक्शन…
गौरतलब़ है कि शाहरुख और दीपिका अभिनीत फिल्म ‘पठान’ का गाना ‘बेशर्म’ रंग’ पहले ही काफी विवादों में रहा है। अब जब फिल्म भी रिलीज हो चुकी है और शानदार कमाई कर रही है। इस तरह देखा जाए तो विवाद का इस फिल्म पर कोई नेगेटिव असर नहीं पड़ा है। अब सिंगर सोना महापात्रा ने गाने ‘बेशर्म रंग’ को रिएक्शन देते हुए कहा है कि यह गाना ‘बेशर्म रंग’ औसत दर्जे का है।इस गाने पर पूर्व में जो भी बहस हुई है उससे इसका प्रमोशन किया है। देखा जाए तो ये बहस बेकार का मुद्दा था।
इलियाना डिक्रूज हुई हॉस्पीटल में भर्ती….
बॉलीवुड अभिनेत्री इलियाना डिक्रूज बीमार हो गईं हैं और उन्हें अस्पताल में भर्ती होना पड़ा। इलियाना ने ये बात अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी स्टोरी में शेयर की है। इलियाना डिक्रूज ने उनकी बीमारी पर चिंता जताने वालों फैंस का भी शुक्रिया अदा किया है। उन्होंने कहा वह सभी लोगों के प्यार की सराहना करती हैं, वह इतना प्यार पाकर भावुक हो गयी है और भरोसा दिलाती है कि वह अब पहले से ठीक हैं। क्योंकि उन्हें इलाज सही समय पर मिल गया था।
एनी वर्शिंग के निधन की खबर..
इधर हॉलीवुड से एक दुखद खबर सामने आई है। अमेरिकी एक्ट्रेस एनी वेर्शिंग का मात्र 45 साल की उम्र में निधन हो गया है। एनी काफी लम्बे अर्से से कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से जूझती रही हैं। 29 जनवरी यानी बीते रविवार को वह कैंसर से अपनी ये जंग हार गईं और उन्होनें इस दुनिया को अलविदा कह दिया। न्यूज रिपोर्ट्स में ये बताया जा रहा है कि वे कैंसर का पता लगने के बाद भी लगातार काम करती रही थीं। एनी को ड्रामा सीरीज ’24’ के लिए जाना जाता है, ये एक एक्शन सीरीज थी।