447

अगर आप मजेदार फैमली एंटरटेनमेंट फिल्म तलाश रहे हैं तो चलिए बात करते हैं”Binny And Family” के बारे में। चलिए पहले स्टोरी पर एक सरसरी नजर डाल लेते हैं, फिर आगे बढ़ेंगे, फिल्म में बिंदिया सिंह की स्टोरी दिखाई है। बिंदिया एक बिंदास लड़की है। अपने पैरेंट्स के साथ लंदन में रहती है। उसकी फैमली नेक्षपुणे से लंदन शिफ्ट किया है, इस माइग्रेशन के बाद बिंदिया को नयी जगह ढलने में थोड़ी मुश्किल हुई है।
उसके बाद स्टोरी में एक नया मोड़ तब आता है जब बिंदिया के दादा-दादी (पंकज कपूर और हिमानी शिवपुरी) हर साल की तरह लंदन आने वाले होते हैं।उसी टाइम पीरियड में बिंदिया को अपने एक्जाम की तैयारी करनी है, लेकिन दादा-दादी के आने से घर में डिस्टर्बेंस हो जाते है। बिंदिया और उसके पैरेंट्स दादा जी के सामने अपनी लाइफ़ के कुछ चीजों को छिपाना पड़ता है,और इसी छिपा छिपी में फिल्म में इमोशन और लाफ्टर का तड़का लगता हैं।

Review: डायरेक्टर संजय त्रिपाठी ने इस फिल्म की कहानी को बेहद चुस्त दुरुस्त बनाने की कोशिश की है। हां पहले भाग में कहानी धीमी चलती है, लेकिन जैसे ही दादा-दादी लंदन पहुँचते हैं, कहानी में जैसे तड़का लग जाता है।डायलोग्स में हास्य और इमोशन का कोकटेल है, फिल्म दर्शकों के मन तक पहुंचने में कामयाब हो जाती है।

सेंकेंड पार्ट के दृश्यों में, दर्शकों को कहानी की गहराई का पता चलता है। जनरल डायलॉग में बहुत सी बातें सरलता से कही गई हैं, जो दर्शकों को कनैक्ट करती हैं।

फिल्म में अंजनी धवन (जो बिंदिया बनी हैं) ने अपने अभिनय से सभी को प्रभावित किया है। उन्होंने अपने किरदार बिंदिया को बखूबी निभाया है। पंकज कपूर, जो हमेशा से एक बेहतरीन अभिनेता रहे हैं, इस फिल्म में भी अपने अभिनय का जादू बिखेरते हैं। उनके किरदार की गहराई और इफेक्टिव डायलॉग डिलीवरी खासकर सेकेंड पार्ट में देखने लायक है। इसके अलावा राजेश कुमार और चारू शंकर ने भी अपने किरदारों के साथ न्याय किया है।
नमन त्रिपाठी, जो फिल्म में बिंदिया के दोस्त का किरदार निभा रहे हैं, उन्होंने फिल्म में फ्रेश एयर का काम किया है।

फिल्म के टेक्निकल आस्पेक्ट्स को देखें तो,
म्यूजिक सीधे तौर पर कहानी से कनैक्टिड नहीं लगता है। फिर भी कुछ गाने, जैसे कुछ हमारे…और “जिंदगी…,” इफेक्टिव हैं। हां ,मोहित पुरी की सिनेमैटोग्राफी ने यूके के खूबसूरत लोकेशंस को बखूबी कैद किया है।

प्रोडक्शन डिजाइन भी रिमार्केबल है, जैसे सिंह परिवार के घर की सजावट, बहुत ही आकर्षक है। कॉस्ट्यूम डिज़ाइन भी रियल लाइफ से मेल खाते हुए हैं।

At the end, ये कह सकते हैं कि बिनि एंड फैमिली को आप फैमली सहित देख सकते हैं।अगर आप हल्की-फुल्की, मजेदार और इमोशनल फिल्म देखना चाहते हैं, तो इसे जरूर देखें।

https://cinekites.com/ इस फिल्म को अपनी ओर से 3.25/5 रेटिंग देता है।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *