Netflix के लिए सिरदर्द का कारण बन गया है टाटा का ओटीटी प्लेटफॉर्म, एक सब्सक्रिप्शन में 6 OTT का दे रहा है मजा..

0
492

जब से ओटीटी की दुनिया में नेटफ्लिक्स आया है, मनोरंजन करने का तरीका ही बदल गया है, लेकिन नेटफ्लिक्स को टक्कर देने के लिए भी एक नया प्लेटफॉर्म आ गया है, जिसके साथ टाटा ने पार्टनरशिप करके Play binge ओटीपी एग्रीगेटर प्लेटफॉर्म पेश किया है। गौरतलब हो कि ये प्लेटफॉर्म अब नेटफ्लिक्स को कड़ी टक्कर दे रहा है।

जैसा कि हम सब जानते हैं, उद्योग की दुनिया में एक मजबूत पहचान रखने वाले श्री रतन टाटा अब इस दुनिया में नहीं रहे। लेकिन उनके किये गये काम उनकी छोड़ी गयी बेहतरीन विरासत उनकी याद दिलाती ही रहेगी।
पिछले कुछ दिनों से वे हेल्थ प्रोब्लम से जूझ रहे थे, जिसके कारण उन्हें मुंबई के ब्रीज कैंडी हॉस्पिटल में भर्ती किया गया था, लेकिन ईश्वर ने शायद उनके लिए इतनी ही सांसें लिखी थी, उन्होंने बुधवार रात को अपनी आखिरी सांस ली है। आज पूरा देश उन्हें श्रद्धांजलि दे रहा है और उनके नेक कार्यों को याद कर रहा है।

हास्पीटल, इस दुनिया को हमेशा के लिए अलविदा कह दिया।
आपको बता दें कि रतन टाटा ने 1991 में ओफिसियली टाटा संस की कमान संभाली थी, तब से ही टाटा संस ने डिफरेंट फ़ील्ड में बिजनेस करना शुरू किया।
जब उन्होंने OTT के बढ़ते दबदबे को देखा तो वे एंटरटेनमेंट वर्ल्ड में भी आए, उन्होंने ने अपना ओटीटी प्लेटफार्म Play Binge OTT agrigater लॉन्च किया। इस प्लेटफार्म की खासियत ये है कि इसमें यूजर्स एक सब्सक्रिप्शन पर 6 OTT प्लेटफ़ॉर्म एंजॉय कर सकते हैं।

नेटफ्लिक्स के लिए Play Binge बना सिर दर्दी..

आइए जानते हैं ऐसा क्यों हो रहा है, दरअसल कंटेंट के मामले में Netflix को यूजर्स बेहतरीन मानते हैं, इसी वजह से नेटफ्लिक्स के सबसे ज्यादा यूजर्स इंडिया में हैं।
नेटफ्लिक्स की इस मोनोपोली को चुनौती दी है,Play Binge OTT एग्रीगेटर ने।
इस ऐप पर यूजर्स अमेजन प्राइम,zee5,sonu Liv,
डिज्नी हॉटस्टार, डिस्कवरी प्लस, एपल प्लस, एक्सेल और कईं रीजनल लैंग्वेज के OTT प्लेटफॉर्म को एक ही सब्सक्रिप्शन में एंजॉय कर सकते हैं।

आइए जानते हैं Play Binge के प्लान्स क्या क्या हैं..

टाटा प्ले बिंग ऐप पर कुल तीन प्लान हैं, इनमें सबसे सस्ता है 199 रुपए का प्लान, इस सब्सक्रिप्शन पर यूजर्स को 4 OTT प्लेटफॉर्म का एक्सिस मिलता है।
इसमें डिज्नी हॉटस्टार, जी5, सोनी लिव, डिस्कवरी प्लस, FC Fancied, एपल टीवी प्लस, sun NXT, Aha, CHAUPAL, EPIC ON और Movie Now में से कोई भी चार यूजर्स चुन सकते हैं।
टाटा Play Binge पर सबसे मंहगा प्लान 349 रुपए का है। इस प्लान में 33 OTT ऐप का एक्सिस यूजर्स प्राप्त कर सकते हैं।
अब आते हैं तीसरे और महत्वपूर्ण प्लान पर जो इन दोनो प्लान के बीच मे है, ये प्लान 249 रुपए का है, इसमें यूजर्स 6 OTT प्लेटफॉर्म को ऐक्सिस कर सकते हैं।

टाटा Play Binge के एक subscription पर यूजर्स 4 डिवाइस में इस ऐप को चला सकते हैं, वे चार डिवाइस हैं मोबाइल, लैपटॉप, स्मार्ट टीवी।
इसके अलावा एक माह में एक ओटीटी प्लेटफार्म को चेंज करने की सुविधा भी दी गई है, ये सुविधा 199 रुपए और 249 रुपए के प्लान के साथ मिलेगी।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *