OTT पर फिर एक फैमिली ड्रामा लेकर आ रहे मनोज बाजपेयी, फिल्म Gulmohar का ट्रेलर हुआ रिलीज़ मनोज बाजपेयी…
लगता है कि मनोज बाजपेयी को फैमिली ड्रामा से कुछ ज्यादा ही खास लगाव हो गया है. तभी तो द फैमिली मैन जैसी वेब सीरीज करने के बाद भी एक्टर अपनी नई फिल्म के साथ हाजिर हैं जो कि एक फैमिली ड्रामा है. यह मूवी गुलमोहर OTT प्लेटफॉर्म पर रिलीज की जाएगी. फिल्म का ट्रेलर भी जारी किया जा चुका है. खुद मनोज बाजपेयी ने इस फिल्म के ट्रेलर को अपने सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर किया है जो काफी प्रॉमसिंग लग रहा है.
मनोज बाजपेयी ने फिल्म का ट्रेलर शेयर करते हुए कैप्शन लिखा- मेरी बत्रा फैमिली आपको अपने परिवार के साथ वेलकम करती है. आपको बता दें कि गुलमोहर 3 मार्च से डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर स्ट्रीम की जाएगी. फिल्म के ट्रेलर की बात करें तो ये तीन जनरेशन के आपसी मतभेद की कहानी है जो एक ही छत के नीचे रहते हैं. परिवार में कलह का माहौल बना रहता है और हर छोटी बात पर कोई ना कोई खफा हो जाता है. इस सबके बाद शर्मिला पांडिचेरी जाने का मन बना लेती हैं और वहां पर एक छोटा सा घर भी ले लेती हैं. इसी के इर्दगिर्द फिल्म की पूरी कहानी बुनी गयी है.
ढाई मिनट के ट्रेलर में दिखायी गयी सिर्फ बहस…
ढाई मिनट के इस ट्रेलर में घर के सभी सदस्य आपस में बस एक-दूसरे से बहस करते ही नजर आ रहे हैं. आपसी तालमेल की कमी दिख रही है, कोई भी किसी को सम्मान नहीं देता. फिल्म में यही देखने वाली बात होगी कि आखिर कौन सी वो कड़ी है जो इस बिखरे पड़े परिवार को एक साथ में जोड़ने का काम करती है. ऐसा लगता है फिल्म में एक घर के अंदर रह रहे तीन पीढ़ियों के बीच के टॉक्सिक रिलेशनशिप्स को दिखाया जाएगा.
अमोल पालेकर भी आएंगे नजर…
फिल्म की कास्ट काफी दिलचस्प है. इसमें मनोज बाजपेयी और शर्मिला टैगोर के अलावा एक्टर अमोल पालेकर भी नजर आएंगे. इसके अलावा फिल्म में फिल्म लाइफ ऑफ पाई में नजर आ चुके एक्टर सूरज शर्मा भी अहम रोल में दिखेंगें. इस फिल्म का निर्देशन राहुल वी चिट्टेला ने किया है. उन्होंने अर्पिता मुखर्जी के साथ इस मूवी का स्क्रीनप्ले भी लिखा है. फिल्म को आप 3 मार्च से डिज्नी पल्स हॉटस्टार पर देख सकते हैं.
