क्या OTT करेगा पायेगा सबसे ज्यादा कमाई वाली फिल्म “स्त्री 2″का स्वागत…
श्रद्धा कपूर और राजकुमार राव की फिल्म ‘स्त्री 2’ ने बॉक्स ऑफिस पर कमाल की वाहवाही बटोरी है।
केवल भारत में इस फिल्म ने लगभग 580 करोड़ रुपये कमाये हैं। इस फिल्म का क्रेज़ दर्शकों को इतना सर चढ़कर बोल रहा है कि वे बार-बार थिएटर जाकर फिल्म देखने रहे हैं। लेकिन अब सवाल यह उठता है कि क्या इसको ओटीटी पर रिलीज किया जाएगा..
मिडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, हां, ‘स्त्री 2’ ओटीटी पर आयेगी, इसको Amazon Prime Video पर स्ट्रीम किया जाएगा, जबकि इसके पहले भाग ‘स्त्री’ को Disney+ Hotstar पर देखा जा सकता है।
हां, अभी तक इसकी रिलीज़ डेट के बारे में कोई खबर नहीं है, निर्माताओं ने अभी तक इसकी रिलीज़ डेट की एनाउंसमेंट नहीं की है। अनुमान है कि फिल्म 27 सितंबर से rental basis पर उपलब्ध होगी।और एक अनुमान ये भी है कि अगर ‘स्त्री 2’ का थिएट्रिकल प्रदर्शन इसी तरह जारी रहा, तो इसकी OTT रिलीज को अक्टूबर तक के लिए टाली भी जा सकती है।
फिल्म बॉक्स ऑफिस पर 600 करोड़ रुपये के लगभग जा रही है, यह पहली ऐसी हिंदी फिल्म बन गई है जिसने इतनी बड़ी कमाई की है। इसे मील का पत्थर कह सकते है, कि हॉरर-कॉमेडी जॉनर में एक नई ऊँचाई पर गया है।
इस फिल्म ने अपने पहले हफ्ते से ही दर्शकों का दिल जीत लिया। इस फिल्म का निर्देशन अमर कौशिक ने किया है, फिल्म सचमुच बेहतरीन बनी है इसलिए कई रिकॉर्ड तोड़ पाई है।
अब दर्शकों को 27 सितंबर का बेसब्री से इंतज़ार है, कि वे इसे डिजिटल प्लेटफॉर्म पर देख सकेंगे।और उनके लिए तो यह बेहतरीन अवसर है, जिन्होंने इसको थिएटर में नहीं देखा है।
